
मिलना - बिछुड़ना
जिंदगी से आज हमें एक शिकायत करनी है
मिलने-बिछुड़ने कि बातें, थोडी बगावत करनी है.
क्यों मिलते हैं लोग नए, भिन्न-भिन्न रोजाना ?
उनमे से कुछ आते करीब क्यूँ, जरा बतलाना ?
बातें-मुलाकातें, हंसी-मजाक, सुनहरे लम्हों का जमाना
मिलने को करते बहाने, ये रिश्ता अजब-अनजाना
अचानक सहसा एकदिन हमको बिछुड़ना पड़ता है
माना ये नहीं अंत जीवन का, पर क्यूँ बिछुड़ना पड़ता है
इस मिलने बिछुड़ने में हमने, न जाने कितने गम झेलें हैं
इतने लोग मिले फिर भी, हम हरदम रहे अकेले हैं
आज कहतें हैं जिंदगी से, अब न किसीसे मिलाना
अगर मिले भी कोई तो, कभी करीब न लाना
तेरा क्या है ? तू मिलाकर चल देती है, हमको पड़ता है पछताना,
ये बात है गंभीर जरा, न इसे कभी भुलाना
अब न किसीसे मिलाना ...............
This one written around two years back, very accurate one with reference to current life scenario.
8 comments:
Its nice as always....
Aap ke bhavon ko hum samjhte hain.. Prakash ji.. Mgr isi kram mein hum aap bhi to milte hain...
Bahut hi bhavuk rachna.. bahut hi mahsusiyat ke saath likha karte hain aap Prakash ji.. Yahi khasiyat hai aapki.. Koshish kijiyega jab tak likhein dil se hi likhein.. Shukriya..
बहुत खूबसूरत अंदाज़ में पेश की गई है पोस्ट......
हर शब्द बहुत कुछ कहता हुआ, बेहतरीन अभिव्यक्ति के लिये बधाई के साथ शुभकामनायें ।
one of the most beautiful poem you have written.. totally awesome... representing your life..
dear prakash, it is a very nice composition and very emotional too because of the phase which u r currently going through. all i can say is that life is all about 'milna-bichadna'.
bhaut hi khubsurati se jindgi ke sach baya kiya hai aapne......prakash ji.. bhaut bhaut shukriya... aap mere blog par aaye aur meri rachna ki sarhana ki.... mera hausla badaya.... thank u....
बहुत ही अच्छा लिखा है सर!
सादर
Post a Comment
Your comments/remarks and suggestions are Welcome...
Thanks for the visit :-)